फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर मंगलवार को आप कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक कुलदीप कौशिक ने किया। इस अवसर पर आप कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ जमकर नृत्य किया। कुलदीप कौशिक ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को इतनी बड़ी जीत होना गरीब व आम जनता ही जीत है। भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी दिल्ली में आप पार्टी ने इतनी ज्यादा सीटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पिछले पांच साल लोगों की सेवा व विकास करने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आगे भी उनकी पार्टी दिल्ली को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचा देगी। रणधीर हिंदुस्तानी, धर्मेंद्र हिंदुस्तानी, ब्रह्मदत्त, बड़गुर्जर. सचिन एडवोकेट मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें