दुष्कर्म व हत्या के मामले में उचित कार्रवाई न होने पर लोगों के साथ जीआरपी थाने का घेराव करते कांग?
- फोटो : Palwal
पलवल। नाबालिग का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म व हत्या कर शव को रेल की पटरियों पर फेंकने के मामले में सोमवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। मामले में विधायक करण सिंह दलाल व मृतका के परिजनों ने रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी चौकी का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोगाें को शांत कराया गया। विधायक समेत अन्य ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रेलवे स्टेशन पर ही धमकी देंगे।
दो जून को जीआरपी ने गांव फिरोजपुर के समीप रेलवे लाइन से एक नाबालिग का शव बरामद किया गया था। ट्रेन ने शव को पूरी तरह बिखेर दिया था, जिससे शव की पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। बाद में कपड़ों से उसकी पहचान चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई। जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मृतका के गांव निवासी युवक विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि करीब दो साल से उसका पीड़िता से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती की सगाई हो गई थी। सगाई होने के बाद उसने हत्या करने का मन बनाया। पिछले एक महीने से वह उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा था। उसने गांव अगवानपुर-फिरोजपुर फाटक की रेकी की। बीती 1 जून की रात के करीब डेढ़ बजे वह अपने घर से मंदिर की तरफ आते दिखाई दी। इसके बाद आरोपी ने उसे बाइक पर जबरन बैठा लिया और अगवानपुर-फिरोजपुर फाटक के पास ले गया। फाटक के पास नाली पर बने एक स्लैब पर उसने रेप किया।इसके बाद उसने नाबालिग का चुन्नी से गला दबा दिया। इस कारण वह बेहोश हो र्गई। बेहोशी की हालत में वह नाबालिग को रेलवे लाइन पर डाल आया। ट्रेन आने पर उसका सिर धड़ से अलग हो गया था। इसके बाद आरोपी वहां से अपने घर गांव आ गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है और घटना के सीन रिक्रिएट करवा दिए हैं।