फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथीन में दोबारा शुरू होगा प्रॉपर्टी के सर्वे का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। हथीन नगर पालिका क्षेत्र में अधूरा पड़ा प्रॉपर्टी सर्वे का काम दोबारा शुरू होगा। यह काम गुरुग्राम स्थित याशी कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी पहले सर्वे करके ले गए थे। इसमें अधिकांश प्रॉपर्टी मालिकों के नाम और प्रॉपर्टी नंबर भी नहीं दिए गए हैं। जिससे मिलान करने में कठिनाई आ रही है। वर्ष 2012 में हथीन में 6937 प्रॉपर्टी थी, जबकि अब कंपनी के सर्वे के मुताबिक 9800 हैं। जिनमें से 200-250 प्रॉपर्टी का सर्वे होना बाकी है। कर्मचारी डोर टू डोर जाकर सर्वे करेंगे। उन्होंने शहर के सभी 13 वार्ड वासियों से अपील की है कि कर्मचारियों का सर्वे में सहयोग करें। इसके बाद प्रॉपर्टी रिकार्ड चढ़ा दिया जाएगा। आपत्ति व दुरुस्तीकरण के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। यदि किसी मालिक का नाम या नंबर गलत चढ़ गया है, तो वह उसे सही करा सकता है। वहीं सर्वे कंपनी के फील्ड इंचार्ज सत्यम मिश्रा ने बताया कि अमित सर्वेयर के नेतृत्व में टीम सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें