फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदपुरी टोल प्लाजा के विरोध में आंदोलन करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर अगस्त से शुरू होने जा रहे गदपुरी टोल प्लाजा को लेकर लोगों में विरोध बढ़ना शुरू हो गया है। लोग लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसके विरोध में एकजुट होने की अपील कर रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग इसको मुद्दा बनाने में जुट गए हैं। राजनीतिक लोगों ने टोल प्लाजा पर पलवल के वाहनों के लिए टोल फ्री न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। जल्द ही पंचायत करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

गदपुरी टोल प्लाजा शुरू होने के बाद पलवल के वाहन चालकों पर टोल का बोझ पड़ेगा। हर दिन फरीदाबाद और दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को टैक्स देना पड़ेगा। इससे वाहन चालकों की जेब ढीली होगी। टोल शुरू होने की बात सुनते ही लोगों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी द्वारा टोल को लेकर जल्द ही आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। ये सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने स्तर आंदोलन की रूपरेखा बना रही हैं।
--------
गदपुरी में टोल शुरू करना पलवल जिले के लोगों पर एक अलग से बोझ डालना है। गाड़ियों का रोड टैक्स जमा कराने के बावजूद टोल देना पड़ रहा है। सरकार को गदपुरी से टोल प्लाजा हटाना चाहिए। न हटाने पर पलवल के लोगों के लिए टोल फ्री करें।
विज्ञापन

- एसके शर्मा, कांग्रेस नेता
------
गदपुरी टोल के विरोध में प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। जल्द ही इस मुद्दे पर इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक कर रूपरेखा बनाई जाएगी। इसके बाद जिले के लोगों को एकत्रित कर आंदोलन किया जाएगा।
- अजीत सिंह बाबी, जिलाध्यक्ष इनेलो
--------
आम आदमी पार्टी द्वारा गदपुरी टोल के विरोध में जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए आप कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को इस टोल के नुकसान बताएंगे। सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कि इस टोल को हटाया जाए।
विज्ञापन

कुलदीप कौशिक, जिला संयोजक आप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें