फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 24 को फाइनल रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जिले में 77वें गणतंत्र दिवस को भव्य और यादगार बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला एवं उपमंडल स्तर पर समारोह का धूमधाम से आयोजन किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन लगा हुआ है। 24 को फाइनल रिहर्सल होगी। समारोह को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर करने के लिए विभिन्न स्कूलों व विभागों के प्रतिभागी लगातार रिहर्सल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में पूर्वाभ्यास में एमडी शुगर मिल द्विजा ने कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस दौरान सूर्य नमस्कार, योगा, मार्च पास्ट, पीटी, डंबल, लेजियम एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। एमडी द्विजा ने कार्यक्रम प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां विशेष आकर्षण केंद्र रहेंगी। इनमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, अंत्योदय उत्थान और विकास कार्यों को जीवंत रूप में दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें