फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मोहम्मदपुर गुलावद गांव में खेत में अलाप लगाने से मना करना एक बुजुर्ग किसान को भारी पड़ गया। मामूली विवाद में दो सगे भाइयों ने बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में तुलसी ने बताया कि 5 जनवरी को उसके पिता जगदीश खेत पर गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गांव के ही मोहन और खुशीराम ने उनके खेत में अलाप लगा रखी थी। जगदीश ने उन्हें समझाया कि इससे उनकी फसल जलकर खराब हो सकती है और अलाप हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और हमला कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग का कुल्हा टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने घायल जगदीश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें