फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर कोरोना से निजात की मांगी दुआ

विज्ञापन
बकरीद पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिले में ईद-उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार इस बार भी कोरोना महामारी के कारण बेहद सादगी से मनाया गया। ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में या फिर मस्जिदों में कम संख्या में नमाज अदा कर कोरोना से निजात और अमन-चैन की दुआ मांगी। सबसे खास बात यह रही कि पलवल में इस बार मुस्लिम समाज ने ईदगाह पर 100 से अधिक पौधे लगाए। वहीं, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा समाज और अन्य लोगों को भी पौधे वितरित कर लगाने की अपील की गई। ईदगाह में पुलिसकर्मियों ने भी पौधे रोपे। बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

पलवल के अलावा होडल, हथीन और हसनपुर में भी बकरीद का पर्व बड़े ही उत्साह और सादगी से मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम लोग खासकर बच्चे नए कपड़े पहनकर तैयार हो गए। मुस्लिम लोगों ने पलवल शहर में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित ईदगाह में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पौधरोपण किया। इसके बाद सभी लोगों ने घरों पर तथा मस्जिदों में सामाजिक दूरी के साथ नमाज अदा कर कुर्बानी दी। इस दौरान अन्य समाज के लोगों की भावनाओं का भी विशेष तौर से ध्यान रखा गया।
-------
लोगों को खिलाई मीठी खीर
घरों पर मुबारकबाद देने पहुंचे अन्य समाज के लोगों के लिए विशेष रूप से मीठी खीर बनाई गई। लोगों को मीठी खीर खिलाई गई तथा एक-दूसरे को गले लगकर बकरीद की मुबारकबाद दी। आपसी-भाईचारा इसी तरह से बनाए रखने की दुआ भी की गई।
विज्ञापन

------
सुरक्षा के दिखे पूरे इंतजाम
कोरोना महामारी और बकरीद को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा जिले की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम दिखे। बकरीद की पूर्व संध्या पर भी पुलिस द्वारा संबंधित थानों में मुस्लिम समाज व उनके आसपास रहने वाले अन्य समाज के लोगों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारा बनाने की अपील की गई थी। इसका पूरा असर बुधवार को दिखाई दिया।
------
मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद ने कहा कि सभी से अपील करता हूं कि देश और समाज में अमन की दिशा में योगदान दें। लोगों ने नमाज के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाया। कोरोना महामारी के समय हुई ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए संकल्प लिया गया था कि इस बार बकरीद पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे। ताकि शहर में ऑक्सीजन की कमी न रहे। इसके अंतर्गत ईदगाह में पौधरोपण किया गया तथा लोगों को भी पौधे बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें