फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रायदासका में आठ माह से पेयजल की सप्लाई नहीं, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
गांव रायदासका में ट्यूबवेल खराब होने से पेयजल किल्लत। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव रायदासका में पेयजल सप्लाई के लिए लगी ट्यूबवेल की मोटर करीब आठ माह से खराब है। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिससे लोग गांव से दूर खेतों में लगे नल से मीठा पानी लाने को मजबूर हैं। महिलाएं सिर पर तो युवक बाइकों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। उमस भरी भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। मोटर सही करवाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के जेई से लेकर एक्सईएन तक से शिकायत की गई है, लेकिन अब समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गांव रायदासका में इन दिनों पीने के पानी का संकट गहरा रहा है। उमस भरी गर्मी में बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है, लेकिन लोगों को सीमित मात्रा में ही पानी मिल रहा है। गांव के कुछ हिस्से में खारा पानी है, जिन्हें ज्यादा परेशानी हो रही है। गांव में मीठे पानी की सप्लाई के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने ट्यूबवेल लगवाया था। ट्यूबवेल की मोटर पिछले करीब आठ माह से खराब है। शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारी बनवाने की बात कहकर मोटर निकलवाकर ले गए। अब तक मोटर ठीक कराकर ट्यूबवेल में नहीं लगाई गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में खेतों में लगे मीठे पानी के नल से ग्रामीण पानी लाने को मजबूर हैं।
-----
ट्यूबवेल की मोटर करीब आठ माह से खराब है, जिससे पानी की किल्लत बनी हुई है। शिकायत की तो जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मोटर बनवाने के लिए ले गए, लेकिन अब तक मोटर सही करवाकर लगाई नहीं है। जेई से लेकर कार्यकारी अभियंता तक से शिकायत कर चुका हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

- सोनू, रायदासका
----
गांव का पानी खारा होने की वजह से दलित बस्ती के करीब 150 परिवार ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खुद के लिए तो पानी खरीदकर काम चला लेते हैं, लेकिन मवेशियों के लिए खेतों से पानी लाना पड़ता है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है।
- अरुण उर्फ डब्बू, रायदासका
----
संबंधित जेई को मोटर ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पानी की मोटर ठीक करवाकर ट्यूबवेल को शुरू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को मीठा पानी मिल सके।
विज्ञापन

- त्रिलोक चंद मंगला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें