फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सीएचसी नूंह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभियान के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने पर भी जानकारी साझा की गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल खान ने बताया कि सीएचसी नूंह के अंतर्गत 9 जून को लगभग 80 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई थी। वहीं, 10 जून को भी केंद्र पर पहुंची गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रत्येक माह की 9, 10, 23 और 30 तारीख को अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की जाती है। महिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाता है। जांच के दौरान यदि किसी महिला में खून की कमी, पोषण संबंधी समस्या या अन्य स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पाए जाते हैं तो उनका उपचार सुनिश्चित किया जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सरकार की हिदायतों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी आहार (डाइट) भी वितरित किया गया। इसके अलावा एमपीएचई संगठन नूंह की ओर से केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए नींबू पानी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


इस सेवा कार्य में एमपीएचई संगठन के जिला प्रधान मुकेश कुमार, ब्लॉक प्रधान सुनीता रानी, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, विश्वास संदीप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और लोगों को नींबू पानी वितरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें