फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 05 Aug 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन भी बेहद जोश और उत्साह से भरा रहा। खिलाड़ियों ने मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के झंडे गाड़े।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर तेवतिया और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राजवीर तेवतिया ने किया। स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, योग, कुश्ती और एथलेटिक्स जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इनमें कई स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक मंच देना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन

कुश्ती में फहराया प्रतिभा का परचम
कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंडर-14 वर्ग में 35 किलो में डी एड स्कूल के खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। साथ ही 38 किलो में लोकेश (गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नंबर 2), 41 किलो में देवेश (डीआरपी पब्लिक स्कूल), 44 किलो में मयंक चौहान (भारत कॉन्वेंट स्कूल), 48 किलो में दीपांशु (डीआरपी स्कूल), 52 किलो में दीपक (डीआरपी स्कूल), 57 किलो में देवेश (गोलया प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल), 62 किलो में पार्थ चौधरी (एसएनएडी पब्लिक स्कूल), 63 किलो में आयरन (केसीएम वर्ल्ड स्कूल), 75 किलो में मयंक कुमार (एसएनएडी स्कूल) प्रथम रहे।
अंडर 17 वर्ग में कुणाल यादव 48 किलो भार में (जीवन ज्योति), शिवम तेवतिया 51 किलो भार में (गायत्री स्कूल), 55 किलो भार में हितेश (सीनियर सेकेंडरी स्कूल), 60 किलो भार में नितेश (लेडिस स्कूल), 65 किलो भार में हर्षित (हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल), 71 किलो में निकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अलावा अंडर-19 वर्ग में 53 किलो में प्रिंस (गवर्नमेंट स्कूल पलवल), 82 किलो में प्रिंस (धर्म पब्लिक स्कूल), 87 किलो में टिंकू (गवर्नमेंट स्कूल पलवल) विजेता बने।
वॉलीबॉल में स्कूलों की मजबूत पकड़
इस दौरान हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में एसएनएडी स्कूल ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में एसपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजेता बना। साथ ही अंडर-19 वर्ग में डीपीएस पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खो-खो में भी बच्चों ने दिखाई फुर्ती

इस मौके पर हुई खो-खो प्रतियोगिता में भी बच्चों ने फुर्ती दिखाई। इसमें अंडर-14 वर्ग में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सिकंदरपुर, अंडर-17 में गवर्नमेंट हाई स्कूल सोलडा, अंडर-19 में दीप स्कूल ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इन सभी खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में राजेंद्र डीपी, सतवीर पीटीआई, दिनेश कुमार पीटीआई, देवेंद्र डीपी, वीर सिंह डीपी, उम्मेद सिंह डीपी, दीपक डीपी, जोगिंदर डीपी, जतिन डीपी, योगा कोच राजबाला, सुनीता डीपी और राकेश डीपी सहित अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


वर्जन
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना का विकास करना और उनकी प्रतिभा को सही मंच देना है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं सराहना के पात्र हैं। आने वाले जिला व राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूँ। शिक्षा विभाग भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।
- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें