फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्लेसमेंट एजेंसी संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में प्लेसमेंट एजेंसी संचालक की मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। सुखराली में प्लेसमेंट एजेंसी संचालक की एमडीआई चौक के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिले। परिजनों के हत्या की आशंका पर सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पोस्टमार्टम में दुर्घटना की पुष्टि हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर झिरका लोकेश (35) अभय सिंह कांप्लेक्स में प्लेसमेंट एजेंसी चलाता था। बृहस्पतिवार रात को उसने अपने भाई से मोबाइल पर कॉल करके घर आने की बात कही। लेकिन शुक्रवार सुबह उसके भाई हिमांशु के पास किसी ने कॉल करके कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना के बाद लोकेश के परिजन अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने लोकेश की हत्या होने की आशंका जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसकी हत्या कर वहां फेंक दिया। सेक्टर-17/18 थाना पुलिस ने भाई हिमांशु के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। फोरेसिंक विशेषज्ञ डॉ युद्धबीर के मुताबिक युवक की मौत सड़क हादसे में होने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में पुलिस ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुंडू ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें