फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यारोपी अर्चित और उसके साथी सन्नी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यारोपी अर्चित और उसके साथी सन्नी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

गुरुग्राम। वजीरपुर गांव में प्रेम प्रसंग में बारहवीं के छात्र अजय की हत्या के मुख्यारोपी अर्चित और उसके साथी सन्नी को पुलिस ने दबोच लिया है। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजनों ने शुक्रवार दोपहर को शव पोस्टमार्टम हाउस से उठा लिया है। पुलिस अधिकारी अभी तक आरोपियों से पूछताछ करने की बात कह रहे हैं। इसमें हत्या के प्रयोग में ली गई रॉड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बुधवार दोपहर को वजीरपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल के पीछे छात्र (19) की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के युवक अर्चित चौहान और उसके साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसमें एक लड़की की भूमिका सामने आई। जिसके प्रेम प्रसंग को लेकर अर्चित ने वारदात की।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार देररात ही हत्या की वारदात में भूमिका निभाने वाली किशोरी को हिरासत में लिया। जिसने बताया कि उसकी दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले अजय के साथ थी। इसके बाद अर्चित और उसमें दोस्ती हो गई। इस बारे में अजय को जानकारी होने के बावजूद वह पीछे पड़ा हुआ था। इसी बात की भनक अर्चित को लगने पर उसने लड़की के माध्यम से कॉल करके उसे अकेले बुलाया और साजिशन हत्या कर दी। सेक्टर-10 थाना पुलिस ने आरोपी को नामजद कर मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी।
आरोपी अर्चित पर पहले भी हत्या का एक मामला दर्ज है जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद बृहस्पतिवार को छात्र के पोस्टमार्टम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपी अर्चित के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शव को ले जाने से इंकार कर दिया। एसीपी सिटी राजीव यादव ने मौके पर पहुंच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह मुख्यारोपी अर्चित और उसके साथी सन्नी को पुलिस को दबोच लिया। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को भी दे दी। सूचना के बाद ग्रामीणों ने मृतक अजय को पोस्टमार्टम हाउस से ले गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें