फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के मेन गेट पर धरना करके की नारेबाजी

Tue, 20 Sep 2016 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान लैब टेक्नीशियन जिला अस्पताल के मेन गेट के पास चादर बिछाकर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते लैब में कोई जांच नहीं हो पाई, जिसके चलते अस्पताल में आए लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेंद्र रावत ने बताया कि केंद्र सरकार में कर्मचारी 9300 से 34 हजार 800 का वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में 5 हजार 200 से 20 हजार 200 का वेतनमान है। कच्चे लैब कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा और न ही रेगुलर भर्ती की जा रही है। 

उनकी मांग है कि उनका वेतनमान बढ़ाया जाए और कच्चे कर्मचारियों को जब तक रेगुलर भर्ती नहीं होती मानदेय बढ़ाकर दिया जाए। धरने पर बैठे कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बनवारी लाल व श्रीपाल भाटी ने संबोधित किया। धरने पर बैठे कर्मचारियों में  दीपचंद, पवन कुमार, अमित जोशी, सुभाष, सोनिया, लालचंद, महिपाल, सतपाल, रवि, शहीद, राजबती, जस्वीरी व सुमन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें