रविवार को पांचाल समाज युवा संगठन ने पांचाल धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता पांचाल समाज के ज्ञानचंद शास्त्री ने की व सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे।
समारोह में मंगला ने दो गुटों में बंटे पांचाल समाज को एकजुट होकर समाज की बेहतरी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव दुधौला में बनने वाली स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी का नामकरण भगवान विश्वकर्मा के नाम से किया है। समारोह में बीजेपी नेता मुकेश सिंगला, अविनाश शर्मा, पांचाल समाज से रामकिशन पांचाल चीकू, प्रहलाद पांचाल, महेश पांचाल, लच्छीराम बघेल, रामेश्वर, सुभाष पांचाल, मनीष पांचाल, शिवओम पांचाल व डॉ. गंगाराम पांचाल आदि मौजूद रहे।