फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटों से लोग हलकान
विज्ञापन

हथीन। शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। आने और जाने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पहले शहर में ट्रांसफार्मर के खंभा पर जीओ (जीरो) स्विच लगे हुए थे। जब भी कहीं फॉल्ट होता था तो उसी लाइन वाले ट्रांसफार्मर के जीरो स्विच को ऑफ कर फॉल्ट ठीक किया जाता था, लेकिन पिछले 3 दशकों से ट्रांसफार्मर के खंभे के पास लगे स्विच भी धीरे-धीरे गायब हो गए। अब कोई फॉल्ट होता है तो परमिट लेकर पावरहाउस से पूरे शहर की लाइट बंद करा दी जाती है। श्रीराम युवा संगठन के अध्यक्ष अनिल कौशिक और बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक भारत भूषण शर्मा ने कहा कि हथीन शहर में प्रत्येक ट्रांसफार्मर पर जीओ स्विच लगवाए जाएं और शहर की बिजली व्यवस्था को सुधारा जाए।
-------
उर्जा मंत्री से करेंगे कटौती की शिकायत
लोगों ने शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती की शिकायत राज्य के ऊर्जा एवं बिजली मंत्री रणजीत सिंह से करने का फैसला किया है। भाजपा पूर्व सैनिक मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक कर्नल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिलेगा और लापरवाह बिजली अधिकारियों की शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एक ट्रांसफार्मर जल गया था। नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इस कारण ऐहतियात के तौर पर पूरे शहर की बिजली बंद करनी पड़ी। निगम पर्याप्त बिजली आपूर्ति के लिए संकल्प बद्ध है।
-सतीश, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें