फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लॉटों में फेंकी जा रही गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अलावलपुर रोड पर स्थित आईटीआई के पीछे बसे बसंत विहार में खाली प्लॉटों में डाली जा रही गंदगी व गोबर ने आसपास के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। एक तरफ गोबर व गंदगी से उठने वाली बदबू तो दूसरी तरफ आए दिन उसके कारण घरों में निकलने वाले जहरीले कीड़े व सांपों से लोगों को खतरा बन रहा है।
विज्ञापन

प्लॉट मालिकों से बार-बार चारदीवारी कराने के लिए लोग गुहार लगा चुके हैं, लेकिन न तो मालिक प्लॉटों की चारदीवारी करा रहे हैं और न ही नगर परिषद व मालिक लोगों को प्लॉटों में गंदगी डालने से रोक रहे हैं। अब आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत नगर परिषद अधिकारियों के अलावा सीएम विंडो पर भी दी है। साथ ही लोगों का कहना है कि यदि नगर परिषद ने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात नहीं दिलाई तो वे अदालत की शरण लेंगे।
पलवल के बसंत विहार में काफी खाली प्लॉट पड़े हैं। इन प्लॉटों के मालिक न तो मकान बना रहे हैं और न ही उनकी चारदीवारी करा रहे हैं। इसके चलते कुछ लोग वहां आए दिन गोबर डाल देते हैं। साथ ही घरों से निकलने वाले कूड़े-करकट को भी वहीं डाला जा रहा है। गंदगी व गोबर के कारण वहां आए दिन सांप व जहरीले कीट निकल रहे हैं जो घरों में घुस जाते हैं और लोगों को काटने का खतरा बना हुआ है। साथ ही उठने वाली बदबू के कारण भी घरों में बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बसंत विहार में एक दर्जन से अधिक ऐसे खाली प्लाट हैं, जो आजकल गंदगी व गोबर डालने का स्थान बने हुए हैं। लोगों के अलावा सफाई कर्मी भी यहीं पर गंदगी डाल देते हैं। इस बारे में कई बार प्लॉट मालिकों से कहा जा चुका है कि प्लॉट की चारदीवारी करा लें, लेकिन न तो वे चारदीवारी करा रहे हैं और न ही लोग गंदगी डालने से मान रहे हैं। नगर परिषद का भी कोई ध्यान नहीं है।
-मुकेश कुमार, स्थानीय निवासी
बसंत विहार में खाली प्लॉट अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों व पार्षद से शिकायत कर चुके हैं। अब नगर परिषद में तथा सीएम विंडो पर इसकी शिकायत की है। उसके बाद भी समाधान न होने पर अदालत की शरण लेंगे।
-पुनीत कुमार, स्थानीय निवासी
बसंत विहार ही नहीं, शहर के सभी रिहायशी क्षेत्रों में खाली प्लॉटों का सर्वे कराया जाएगा। उनके मालिकों को उनकी चारदीवारी कराने के लिए नोटिस दिए जाएंगे, ताकि गंदगी लोग वहां न डालें, नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें। उसके बाद भी न मानने वालों के चालान किए जाएंगे तथा कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

-इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें