कृषि विशेषज्ञ डॉ. महावीर सिंह मलिक ने कहा है कि इन दिनों मूंग की फसल में पीला मोजेक रोग का प्रकोप दिखाई देने लगा है। इससे फलियां पीली, छोटी तथा पैदावार घट सकती है। अच्छी पैदावार के लिए समय रहते इसकी रोकथाम जरूरी है।
डॉ. मलिक युवा कृषक मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को गांव अमरपुर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान शिव सिंह अलावलपुर ने की तथा संचालन अजीत लांबा ने किया।
मलिक ने बताया कि पीला मोजेक की रोकथाम के लिए किसान रोगी पौधों को उखाड़ दें तथा रोग फैलाने वाली सफेद मक्खी की रोकथाम के लिए 400 मि.ली. मैलाथियान 50 ई.सी. को 200 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। पकी फलियों को तोड़ते रहें और 80 प्रतिशत फसल पकने पर कटाई कर लें।
इस मौके पर मंच के अध्यक्ष प्रतीक लांबा, रमेश, मुकेश, शिवकुमार, मुकेश, पूवज् जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, राकेश, रोहताश, वेदपाल, विवेक लांबा, रणपाल सिंह, भीम सिंह लांबा, मनोज, हरेंद्र, मनवीर सिंह, ऊषा, प्रभावती व हरिकिशन आदि मौजूद रहे।