फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नागरिक अस्पताल में मरीजों को आफत, तीन दिन से नहीं हो रहे एक्स-रे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण बंद किया गया एक्स-रे रूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले के सिविल अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जांच नहीं हो पाने के कारण उन्हें मजबूरीवश महंगे दामों पर निजी लैब्स का सहारा लेना पड़ रहा है। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि तीन दिन से एक्स-रे मशीन के खराब होने की जानकारी होने के बावजूद अब तक उसको सही नहीं करवाया गया है। एक्स-रे रूम में लगे हुए मुख्य कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर खराब होने के कारण शनिवार से ही एक्स-रे रूम को बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एक्स-रे रूम में ऐसी नहीं होने के कारण मशीन गर्म हो जाती है। इसके कारण थोड़े–थोड़े समय पर मशीन को ठंडा करने के लिए बंद करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल के एक्स-रे रूम का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसके कारण रूम को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन



एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है। स्टाफ ने बाहर से एक्स-रे करवाने को कहा। निजी लैब से एक्स-रे करवाना पड़ा। अस्पताल में फ्री में एक्स-रे हो जाता है, बाहर कराने पर 500 रुपये का खर्च आया। – टोटाराम, मरीज
विज्ञापन


मेरे पैर में चोट लगी है, दिखाने आए तो पता चला कि मशीन खराब है। निजी लैब से 250 रुपये में जांच करवाना पड़ा। –बिमलेश देवी, मरीज

एक्स-रे रूम में मरम्मत का काम चल रहा है। काम जल्द पूरा करने का निर्देश दे दिया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर भी सही करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार से एक्स-रे चालू हो जाएगी। – डॉ. जयभगवान जाटान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें