फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात, शहर हुए जलमग्न

Sun, 17 Jul 2016 10:45 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह हुई बरसात के कारण होडल व हथीन शहर भी जलमग्न हो गए। कोई भी गली, मोहल्ला या रास्ता ऐसा नहीं रहा जिसमें  पानी ना भरा हो। जल भराव के कारण शहर के मुख्य रास्तों पर लोगों की कम आवाजाही दिखी। दुपहिया वाहन चालक भी घंटों तक पानी निकलने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से जहां लोगों को सुबह से हो रही बरसात ने राहत प्रदान की, वहीं बरसात के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे। कई रास्तों में पानी भरा होने तथा वाहनों के फंसे रहने के कारण स्कूली छात्र छात्राएं स्कूल तक नहीं पहुंच सके जिसके कारण स्कूलों में भी छात्रों की संख्या काफी कम रही।

होडल शहर में बरसाती पानी भरे होने की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार संजीव नागर, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद के अधिकारियों के साथ कई जगहों का निरीक्षण किया हथीन शहर की भी अधिकांश गलियों में बरसाती पानी भर गया।  सीवर लाइन के खुले मैनहोल दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं वहीं कई स्थानों पर सीवर लाइन धस गई। हथीन के पुराने प्राइमरी स्कूल के अंदर के कमरों तक बरसात का पानी भर चुका है, लेकिन निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


इसी प्रकार शहर के जयंती मोड़ चौराहे पर स्टेट हाईवे पर पानी खड़ा हो गया है। स्टेट हाईवे पर खड़े बरसाती पानी को निकालने के कोई उपाय नहीं किए हैं। हथीन के एसडीएम जग निवास ने कहा कि उन्होंने सिंचाई विभाग एवं पालिका प्रशासन के अधिकारियों को पानी निकासी सुनिश्चित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

वहीं पिछले दो दिनों से हो रही बरसात को किसानों ने फसल के लिए अच्छा बताया है। बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक आ रही है। ज्वार और धान की फसल के लिए यह बरसात वरदान साबित हुई है। किसानों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से कम बरसात का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा था, लेकिन इस बार हो रही बरसात से जहां जंगल में नमी पैदा हुई है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें