फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए लगाया कानूनी साक्षरता शिविर

Sun, 17 Jul 2016 10:45 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा न्यायिक परिसर में विशेष कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मोना सिंह ने शिविर में आंगनबाड़ी वर्कर्स को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। 
विज्ञापन


शिविर में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को उपयोगी कानूनी जानकारियां प्रदान की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। लोक अदालतें किस प्रकार काम करती हैं और गरीब लोग लोक अदालतों का किस प्रकार उपयोग कर सकते हैं, की भी जानकारी दी गई। 

मोना सिंह ने बताया कि गांवों में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में ज्ञान नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचती हैं ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव की महिलाओं को बेहतर ढंग से उनके अधिकारों व कानून के बारे में जागरूक कर सकती हैं। शिविर में अधिवक्ताओं जगत सिंह रावत, नवीन रावत, हंसराज, सुभाष शर्मा ने घरेलू हिंसा, बिजली की समस्या, पानी की निकासी व बैंक से संबंधित समस्याओं के हल करने के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें