फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाबंदी ऑनलाइन करने में पलवल राज्य में दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमाबंदी ऑनलाइन करने में पलवल राज्य में दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिले के सभी गांवों की जमाबंदियां ऑनलाइन हो चुकी हैं। पलवल जमाबंदियों को ऑनलाइन करने में पूरे राज्य में सिरसा के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

सरकार ने हाल ही में जमीन के रजिस्ट्रेशन के संबंध में तैयार किए गए नए साफ्टवेयर के लिए सभी जमाबंदियों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे। पलवल शहर की वर्ष 2001 से लंबित जमाबन्दी को तैयार कराना और ऑनलाइन करना चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस काम में 9 पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई। करीब 3 महीने के अथक प्रयास से निर्धारित समय में तैयार कर इन्हें ऑनलाइन कर दिया गया। इसी प्रकार जिले में कुल 15 जमाबंदियां वर्ष 2006 से लंबित थीं, इनमें होडल की 7 पट्टियों की जमाबन्दी, हथीन, मंडकोला, बहीन, अलावलपुर, असावटी, छांयसा आदि भी शामिल थीं। इन सभी को पहली बार ऑनलाइन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इन जमाबंदियों के ऑनलाइन नहीं होने से किसानों को भी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने में समस्या आ रही थी। अब किसानों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस समय जिले की सभी तहसील व सब तहसीलों में जमीन के रजिस्ट्रेशन कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं। किसानों व भू-स्वामियों को भी अपनी भूमि के रिकॉर्ड की नकल इत्यादि लेने में कोई समस्या नहीं आ है। उपायुक्त ने सभी राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें