पलवल में घरेलू सहायिकाओं को कपड़े से बने सैनेटरी पैड वितरित करतीं इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी।
- फोटो : Palwal
घरेलू सहायिकाओं को बांटे कपड़े के सैनेटरी पैड
पलवल। इनर व्हील क्लब पलवल तेजसविनी द्वारा हूडा सेक्टर-2 स्थित वृंदावन सोसाइटी में घरों में काम करने वाली महिलाओं (घरेलू सहायिकाओं ) को कपड़े से बने सैनेटरी पैड बांटे गए। क्लब की अध्यक्ष नमिता तायल ने कहा कि 90 प्रतिशत कचरे को रिसाइकल कर उनसे उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं। लेकिन सैनेटरी पैड और बच्चों के डायपर पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। इसे देखते हुए ही क्लब ने कपड़े से बने सैनेटरी पैड बांटे हैं। इससे जहां पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, वहीं हर महीने सैनेटरी पैड पर खर्च होने वाली राशि भी बचेगी। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्ष कुसुम गौर, सचिव मनीषा मंगला, कोषाध्यक्ष सोनू गर्ग, सीमा गर्ग, कार्यक्रम संयोजक प्रीति गर्ग, पूजा गुप्ता, रश्मि शर्मा, कंचन तायल उपस्थित रहीं।