फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में पलवल उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण और दो रजत पदक
विज्ञापन


पलवल। अलापुर स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 22वीं हरियाणा राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में पलवल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो अकादमी ऑफ हरियाणा के बैनर तले किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सब जूनियर लड़कों के वर्ग में अंडर-21 किलोग्राम भार वर्ग में मोक्ष बघेल, अंडर-27 किलोग्राम में तेजस, अंडर-38 किलोग्राम में मनीत और ओवर-50 किलोग्राम में जनक ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, अंडर-29 किलोग्राम भार वर्ग में अर्नव चौधरी ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग में सब जूनियर पूमसे एकल स्पर्धा में नैनका और कैडेट पूमसे एकल स्पर्धा में सोनिया ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-33 किलोग्राम भार वर्ग में गीतिशा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूनियर लड़कों के वर्ग में अंडर-48 किलोग्राम में अशोक और अंडर-51 किलोग्राम में शिवम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के चेयरमैन मास्टर ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि पलवल की टीम ने कोच जोगेंद्र राठौर, तरुण चौधरी और संजू प्रजापति की देखरेख में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें