संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। गांव बुराका स्थित क्रिकेट अकादमी में रंगदारी मांगने, मारपीट करने और अवैध हथियार से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बुराका निवासी वसीम के रूप में हुई है। मामले की जांच एवीटी स्टाफ को सौंपी गई थी। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एवीटी स्टाफ प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात गश्त के दौरान हथीन थाना पुलिस को कंट्रोल रूम पलवल से सूचना मिली थी कि गांव बुराका स्थित क्रिकेट मैदान में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है और गोली चली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता वारिस खान निवासी रूपाहेड़ी, थाना रोजका मेव (नूंह) ने शिकायत में बताया कि आरोपी वसीम, एजाज और ईसा उससे क्रिकेट अकादमी चलाने के बदले हफ्ता मांग रहे थे। रुपये देने से मना करने पर 28 अक्टूबर को आरोपी वसीम, एजाज, ईसा और 10-12 अन्य लोग गाड़ियों में सवार होकर अकादमी में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, डंडे, रॉड और अवैध हथियार थे।