फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बेलगाम थार की जोरदार टक्कर से एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोफ्ता मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा, ट्रक चालक था मृतक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र के सोफ्ता मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने थार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी सत्यदीप ने शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई सत्यजीत जिले के गांव ढुंढसा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार की रात साथी चालक हरिओम ने फोन कर सूचना दी कि सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और जानकारी जुटाई। शिकायत के अनुसार सोफ्ता मोड़ के पास एक सफेद रंग की थार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सत्यजीत को टक्कर मार दी, जिससे सत्यजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत और अस्पताल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन के नंबर से चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें