फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना अंतर्गत कैंटर ने तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बंबू का नंगला निवासी बलवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका भतीजा सतीश अपने साथियों के साथ किसी काम से कहीं गया हुआ था, तभी रास्ते में गदपुरी के नजदीक सड़क पार करते समय उन्हें कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने सतीश व उसके दोस्त रोहित व राकेश घायल हो गए। तीनों को घायल हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सतीश की हालत गंभीर होने के कारण मौत हो गई। आरोपी चालक की पहचान गदपुरी निवासी सतपाल के तौर पर की गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें