कोरोना से एक की मौत, 19 नए मरीज मिले
पलवल। जिले में कोरोना के एक और मरीज की मौत हो गई, वहीं 19 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 1523 तक पहुंचा गया है। अब तक 12 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 62 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। दो दिन पहले ही उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को जिले में कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। वहीं नौ लोगों ने महामारी को मात दी है, इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 1410 पहुंच गई है। वहीं 113 लोगों का उपचार चल रहा है। इनमें से 28 पलवल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 33160 लोग सर्विलांस पर आ चुके हैं। उनमें से 18914 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है।