फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान लोग घर बेचने के लिए भी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से परेशान लोग घर बेचने के लिए भी तैयार
विज्ञापन

पलवल। वार्ड 22 में लोग गंदगी से परेशान हैं। उनका आरोप है कि ठीक से साफ-सफाई नहीं होने से वजह से क्षेत्र का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। बरसात के समय नाले का पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुसता है। नगर परिषद के पार्षद, चेयरपर्सन, अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक से सभी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। गंदगी से परेशान लोगों का यहां तक कहना है कि वह अपना घर भी बेचने के लिए तैयार हैं। सोमवार को वार्ड के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए लोगों विशेष रूप से महिलाओं ने नारेबाजी कर जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। नाले में अटी गंदगी के फोटो ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भी भेजे हैं।
आरोप, पार्षद ने कहा-नाले की सफाई मेरा काम नहीं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब उन्हाेंने पार्षद से फोन पर शिकायत की तो जवाब मिला, ‘नाले की सफाई करना मेरा काम नहीं है। मुझे फोन न करें, मेरे पास फालतू का समय नहीं है।’ वार्ड के मुख्य द्वार पर एकत्रित लोगों ने पार्षद के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

नाले का पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुस जाता है। पार्षद, विधायक और अधिकारी, कोई हमारी बात नहीं सुन रहा। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो हम घर बेचने के लिए भी तैयार हैं।
राजीव अरोड़ा, निवासी झाबर नगर
नाले की सफाई कई महीनों से नहीं हुई है। सारा नाला गंदगी से भरा पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। जल्द सफाई नहीं हुई तो हम सड़क पर बैठने को मजबूर होंगे।
हरि चंद, निवासी झाबर नगर
मेरे पास कोई फोन नहीं आया और न ही किसी ने शिकायत की। मैं सफाई पर पूरा ध्यान देता हूं और सफाई कर्मियों के द्वारा वार्ड की सफाई कराता हूं। नाले की भी सफाई जल्द कराने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन

जगदीश बघेल, पार्षद
शहर में नालों की सफाई कराने के आदेश दे दिए गए हैं। कुछ लोग अपने निजी सफाई कर्मियों से गंदगी नालों में डलवा देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें