फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार

Thu, 10 Nov 2016 05:28 PM IST
palwal
विज्ञापन
अंबेडकर कॉलेज में अतिथियों का स्वागत करतीं प्रोफेसर रेखा शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय कॉलेज में बुधवार को महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर स्नग्लो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी के निदेशक व मुख्य रिसोर्स पर्सन डॉ. डीपी यादव मुख्य अतिथि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सेमिनार में यादव ने महिला सशक्तिकरण के लिए स्किल्स ऑफ लाइफ की भूमिका के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि स्किल ऑफ लाइफ यानी नारी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन में बहुत हद तक महिला सशक्तिकरण करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और दे सकता है। 

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि कैसे पुरुष महिला सशक्तिकरण में अपनी सकारात्मक भूमिका अदा कर सकते हैं तथा  सामाजिक संतुलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के नकारात्मक पक्ष को दूर रखा जा सकता है। सेमिनार में आए अतिथियों का असिस्टेंट प्रिंसिपल डॉ. ईश्वर सिंह ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें