फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक व सवारियों में विवाद पर तनाव

Thu, 10 Nov 2016 05:21 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार की रात ऑटो चालक एवं सवारी के बीच हुई मामूली कहासुनी के विवाद  के बाद तनाव की स्थिति हो गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिसके कारण विवाद बढ़ नहीं पाया तथा हालात सामान्य हो गए। पुलिस ने मामले में एक नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


स्वामीका गांव के एक व्यक्ति ने किसी स्थान पर जाने के लिए एक ऑटो किराए पर किया था। दोनों के बीच किराए के लेन-देन को लेकर मामूली कहासुनी हो गई, जो कि बाद में मारपीट में बदल गई। जिसमें अंधरौला गांव के मुस्ताक को चोट आई हैं। मामले में हथीन पुलिस ने मुस्ताक के बयान पर दीपक व पचास अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

मामले के जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस अलर्ट पर है तथा नाकों पर तैनात की गई है। हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण बने हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव इसराईल चौधरी ने समाज के सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


उनका कहना है विवाद पूरी तरह से सामान्य था परंतु कुछ लोगों ने इस विवाद में पड़ कर झगडे़ को बढ़ाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय आर्य सभा के जिला अध्यक्ष गजराज आर्य ने भी दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

एसएचओ दीपचंद का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं । उन्होंने कहा कि विवाद सांप्रदायिक नहीं था परंतु कुछ लोगों ने इसे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन आपसी समझबूझ से मामले को शांत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें