फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल में किसानों को सबसे अधिक मुआवजा दिया : धनखड़

विज्ञापन
हथीन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
हथीन। किसानों की उन्नति के लिए केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई हुई हैं। उनकी फसल की लागत का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। पिछले पांच साल में फसलों के नुकसान का सबसे अधिक मुआवजा किसानों को दिया गया है। ये बातें कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहीं। वे शनिवार को हथीन में मंडल स्तरीय बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठकों का आयोजन बहीन, हथीन और मंडकोला में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि कहा कि रोजगार के नाम पर पिछली सरकारों में होने वाली धांधली को खत्म कर योग्यता के आधार पर आज गरीब परिवारों के बच्चों को भी रोजगार दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म हो चुका है। उन्होंने पार्टी के जिला महासचिव जय सिंह के चौहान के निवास पर भी पार्टी के अंतरंग सदस्यों से भेंट कर विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की।
धनखड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा 75 प्लस के लक्ष्य को हासिल करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्तायों से आह्वान किया कि जिन लोगों ने किन्हीं कारणों से लोकसभा चुनाव के समय भाजपा को वोट नहीं दी, उनकी शंकाओं को दूर कर उनके घर द्वार तक जाकर उन्हें भी भाजपा में लाने का काम करें। धनखड़ ने कहा कि 28 जुलाई तक हर मतदान केंद्र पर 25 नए पार्टी सदस्यों को जोड़ा जाए। धनखड़ ने कहा कि वर्तमान में हालात ऐसे बनें हैं कि कोई भी पार्टी मोदी मनोहर की सुनामी को हरियाणा में नहीं रोक सकती। वर्तमान सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भगवान का दूसरा रूप होते हैं। भाजपा लीडरशिप पार्टी के सिपाहियों को भगवान मानकर चलती है। यही कारण है कि जब भी चुनाव आते हैं कार्यकर्ता दुगने उत्साह से काम करता है।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, निवर्तमान विधायक केहरसिंह रावत, पार्टी की पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के स्टेट सह संयोजक कर्नल राजेन्द्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह, पार्टी की चुनाव प्रबंधन कमेटी के जिला संयोजक सूरज पांडे, योगेंद्र सेहरावत, गीता सौरोत, परवीन डागर, नगर पालिका चैयरमैन सुमित राजपूत, पार्षद रविन कुमार, अशोक तंवर, सुधीर, कमल सौरोत, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, बुधराम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें