राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ओमेक्स सिटी के सामने हुआ हादसा
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ओमेक्स सिटी के सामने सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। हालांकि, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पीसीआर पर तैनात ईएसआई श्रीचंद को हादसे के बारे में सूचना मिली थी। ईएसआई श्रीचंद ने बताया कि 24 मार्च को ओमेक्स सिटी के पास एक ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मृतक की पहचान करने और भागे हुए चालक की तलाश में जुटी है। संवाद