फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: करीमपुर नहर पर युवक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। करीमपुर नहर के पास एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। गांव कुशक निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे उनका बेटा नवीन गांव कौराली में पप्पी के घर 1.50 लाख रुपये देने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में करीमपुर नहर के पास मनीष, अजय, आकाश, कुनाल, गौरव, राहुल, गौतम, सुशांत, राजसिंह और रोहित निवासी कमरावली ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने नवीन पर हथौड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के गले से सोने की चेन और नकदी लूटने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में लूट के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। घटना के बाद घायल नवीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके शरीर पर आठ चोटें दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, सभी चोटें कुंद हथियार से लगी पाई गई हैं। हसनपुर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें