फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन

पलवल। जिले में सोमवार को कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं, इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 1504 तक पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि अब तक 1401 मरीज ठीक हो चुकी हैं। वहीं 11 लोगों की महामारी से मौत हुई है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि ज्यादातर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री पलवल से बाहर की है। संक्रमितों में अधिकतर लोग फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में रोजाना नौकरी करने जाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 16 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। जिले में अब 32590 लोग सर्विलांस पर आ चुके हैं, उनमें से 18262 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 103 है, जिनमें से 28 का इलाज पलवल आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है। जनपद में अब तक 32782 सैंपल की जांच हो चुकी है, इनमें से 30766 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 11550 लोगों को काउंसलिंग कर चुका है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों से लगातार नियमों का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें