युवती के साथ छेड़छाड़
पलवल। युवती के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सगाई एक युवक के साथ हुई थी। बाद में परिजनों को पता चला कि युवक अपराधी किस्म का है। इसलिए पीड़िता के परिजनों ने युवक से रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि युवक उसे एक दिन मानेसर गुरुग्राम ले गया और वहां पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। संवाद