फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शहर को स्वच्छ रखने का तरीका दिल्ली से सीखेगा नगर परिषद

Sat, 04 Oct 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल नगर परिषद ने किया एनडीएमसी का दौरा, नई योजनाओं की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नगर परिषद पलवल के चेयरमैन डॉ. यशपाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद का अध्ययन दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य शहरी स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एनडीएमसी द्वारा अपनाई गई आधुनिक तकनीकों और सफल मॉडलों को समझना था। एनडीएमसी के चेयरमैन केशव चंद्रन, भारतीय प्रशासनिक सेवा और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शकुन्तला श्रीवास्तव ने पलवल प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने एनडीएमसी की प्रमुख परियोजनाओं, जैसे प्लास्टिक वेस्ट टू फ्यूल प्रोजेक्ट, वेस्ट टू वंडर पार्क, आरआरआर सेंटर (रीड्यूस, रीयूज, रीसायकल), सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और एरोबिन्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, पार्षद भगती शर्मा, तेजपाल चौधरी, जितेंद्र तेवतिया, कनिष्ठ अभियंता विष्णु कुमार और कौशल तंवर शामिल रहे। दौरे के दौरान टीम ने एनडीएमसी के नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट और तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। डॉ. यशपाल ने कहा कि एनडीएमसी भारत की सबसे स्वच्छ और आधुनिक नगरपालिकाओं में से एक है, जो राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट और लुटियंस दिल्ली क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि पलवल में भी ऐसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी, जो स्थानीय जरूरतों के अनुसार हों। उन्होंने आगे कहा कि कचरा अब चुनौती नहीं, बल्कि अवसर है। इसे ऊर्जा और संपदा में बदलने की दिशा में कदम उठाने होंगे। पलवल नगर परिषद एनडीएमसी के सहयोग से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस रोडमैप तैयार कर रही है। इसका लक्ष्य पलवल को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर नगर के रूप में स्थापित करना है। इस दौरे से प्राप्त अनुभव और तकनीकी ज्ञान को पलवल में लागू करने की योजना बनाई जा रही है ताकि शहर को आधुनिक, हरित और साफ-सुथरा बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें