फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घेवर खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग बीमार

विज्ञापन
- बच्चों को इलाज के लिए ले जाते हुए - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। फिरोजपुर झिरका स्थित एक मिठाई की दुकान से खरीदा गया घेवर खाने के बाद एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर नूंह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।

हिदायत कॉलोनी निवासी अंजुम खान के परिवार का सदस्य फिरोजपुर झिरका से घेवर खरीदकर लाया था। आरोप है कि उसे खाने के बाद सभी सदस्यों के उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। रात तक परिवार के नौ सदस्य बीमार पड़ गए, जिससे घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बीमार होने वालों में अंजुम, जरीना, ओवैस, अर्श, सीरत, सदफ, सानिया आदि शामिल हैं। बच्चे ओवैस की हालत सबसे अधिक खराब थी। सिटी केयर अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अमजद अली ने बताया कि सोमवार शाम 8 से 9 लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। सभी का तुरंत उपचार किया गया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हो गया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


फिलहाल परिजनों ने मिठाई की दुकान के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
कोट
पिछले करीब 50 साल से मिष्ठान भंडार चला रहे हैं। मिठाइयों में किसी भी तरह की मिलावट नहीं की जा रही है। कौन से ग्राहक की तबीयत खराब हुई है उसकी जानकारी हमें नहीं है। फिर भी हम उनसे संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। -अशोक चावला, चावला मिष्ठान भंडार, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें