फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार डिप्टी सिविल सर्जन एक दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के हत्थे चढ़े डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. मनप्रीत तेवतिया को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

गौरतलब है कि सोमवार को एसीबी गुरुग्राम की टीम ने पुन्हाना-शिकरावा मोड़ स्थित मोहन ईंट भट्ठा के पास डॉ. मनप्रीत तेवतिया को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल की सील खुलवाने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रिमांड के दौरान एसीबी आरोपी से पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें