फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एनएचएम कर्मियों ने किया जिओ फेंसिंग हाजिरी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तमाम चिकित्सकों और समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को लोकेशन आधारित जिओ फेंसिंग हाजिरी लगाने के लिए बाध्य करने वाले निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को एनएचएम की जिला प्रधान कविता डागर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव और महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के नाम, सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान को ज्ञापन सौंपा। सभी कर्मचारियों ने इस निर्णय का विरोध कर रोष जताया।
इस दौरान प्रधान कविता डागर ने बताया कि लोकेशन आधारित जिओ फेंसिंग हाजिरी प्रणाली नागरिकों के भारतीय संविधान में वर्णित निजता के अधिकारों पर सीधा हमला होगा। वहीं, देश के उच्चतम न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकारी और कर्मचारियों के लिए साइबर क्राइम का अंदेशा बढ़ जाएगा। निजी फोन के उपयोग से किसी भी प्रकार का डाटा हैक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी पहले ही अपनी हाजिरी की बायोमेट्रिक आधारित उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं तो जिओ फेंसिंग आधारित हाजिरी प्रणाली के तहत दर्ज करवाने का कोई औचित्य नहीं बनता।
इस अवसर पर एनएचएम प्रधान कविता डागर, सुमन रावत, जसवीरी, डॉ राजेश चौहान, राजेश सेजवाल, भारत लाल व मंजू एएनएम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें