फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंह खोला तो उजाड़ दूंगा सुहाग': चाकू दिखा पड़ोसी ने सालभर लूटी महिला की अस्मत, पति ने दी कसम तो तोड़ी चुप्पी

Mon, 18 Dec 2023 05:25 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

रात के करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला कल्लू उसके घर में घुस आया और उसका मुंह दबा लिया। आरोपी ने उसे चाकू दिखाया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। चाकू दिखाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूर की पत्नी को चाकू दिखाकर पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पति को जान से मारने की धमकी देकर एक साल तक यौन शोषण किया। दुखी होकर महिला ने पति को आपबीती बताई। पति पीड़िता को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसके साथ गाली-गलौज कर भगा दिया गया। हसनपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

हसनपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ के अनुसार एक गांव निवासी 24 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके तीन बच्चे हैं और उसका पति मजदूरी करता है। जनवरी 2023 में उसका पति रात के समय शादी में तंदूर पर मजदूरी करने के लिए गया था। वह अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। उनके घर में दरवाजा नहीं है। रात के करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला कल्लू उसके घर में घुस आया और उसका मुंह दबा लिया। आरोपी ने उसे चाकू दिखाया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

चाकू दिखाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जाते-जाते धमकी दी कि किसी को बताया तो पति को जान से मार देगा। धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अक्तूबर माह में भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गुमसुम रहने पर उसके पति ने कसम देकर कारण पूछा तो उसने आपबीती बता दी। उसका पति उसे लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी व बेटे ने उन्हें गालियां दीं और घर से भगा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें