फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: राष्ट्रीय एकता शिविर शुरू, 15 राज्यों के विद्यार्थी ले रहे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र के विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पलवल के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भवन में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर शुरू हुआ। इसमें 15 राज्यों के 200 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज रावत रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, आपसी सम्मान, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया। जिला एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सजल सिंह ने शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक

शिविर में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, गुवाहाटी, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड से आए प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने राज्यों के लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, वेशभूषा और लोकजीवन की झलक प्रस्तुत की। पूर्वोत्तर राज्यों की जीवंत प्रस्तुतियों के साथ राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र के विद्यार्थियों के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि सात दिन तक चलने वाला यह शिविर विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक मंच पर लाकर आपसी समझ, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें