फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन माह से राशन डिपो पर नहीं मिला सरसों का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। खंड के गांव बलाई में तीन महीनों से राशन कार्ड धारकों को डिपो से सरसों का तेल नहीं मिल रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।
पंचायत समिति सदस्य शाकिरा और ब्लॉक पार्षद जुनेद खान ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, मोहम्मद, हबीब, फकरू, जाकिर, वाजिद, जेकम, सरपू और कादिर ने कहा कि डिपो के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो होल्डर नोमान ने बताया कि विभाग से तेल की सप्लाई नहीं आ रही है। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नासिर के अनुसार प्रदेशभर में तेल की कमी है। नवंबर में सप्लाई मिलने की उम्मीद है, लेकिन पिछले महीनों के बकाये तेल के वितरण पर अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। ग्रामीणों ने बकाया तेल जल्द वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें