फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो महीने से वेतन नहीं मिला तो हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक-चौराहों पर लगे कूड़े के ढेर, 5 नवंबर तक भुगतान के आश्वासन पर काम पर लौटे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। दो महीने से वेतन न मिलने से परेशान नगर पालिका के डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। शहर के सभी कर्मचारी नई अनाज मंडी परिसर में अपने टिप्पर वाहनों को खड़ा कर धरने पर बैठ गए।
कर्मचारियों के काम पर न आने का असर महज दो घंटे में शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा। बावला चौक, सदर थाना तावडू चौराहा, विजय चौक सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए। विजय चौक पर लगे कूड़े के ढेर में आवारा कुत्ते मुंह मारते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है और तीसरा महीना शुरू हो गया है। दीपावली का त्योहार भी नजदीक है, ऐसे में वेतन न मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नौ महीने से पालिका ने नहीं किया भुगतान
वहीं, संबंधित एजेंसी का कहना है कि नगर पालिका की ओर से नौ महीने से एजेंसी को भुगतान नहीं किया गया है। इसके बावजूद एजेंसी ने अपने स्तर पर कर्मचारियों को वेतन देने का प्रयास किया है। कर्मचारियों की हड़ताल की सूचना मिलने के बाद ठेकेदार ने उनसे बातचीत की। ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि दीपावली से पहले 5 या 6 नवंबर तक सभी चालकों और सहायकों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम शुरू कर दिया। भुगतान नहीं होने पर दोबारा हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें