फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हाथों में झाडू लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Palwal
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए मंगलवार को हाथों में झाड़ू ले नगर परिषद कार्यालय से मीनार गेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार स्वयं होगी।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता राजपाल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के लिए प्रदेश सरकार के साथ बातचीत हुई थी। सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया था लेकिन अभी तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। कर्मचारियों को सफाई उपकरण उपलब्ध करवाए जाए। कर्मचारियों को वर्दी भत्ता दिया जाए। सफाई कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा प्रदान की जाए। कर्मचारियों को 100-100 वर्गगज के प्लांट दिए जाएंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों द्वारा बुधवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें