फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नालों-रजवाहों की तुरंत कराएं सफाई : उपायुक्त

विज्ञापन
पलवल में नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करते उपायुक्त यशपाल - फोटो : Palwal
विज्ञापन
शहर के नालों-रजवाहों की तुरंत कराएं सफाई : उपायुक्त
विज्ञापन

पलवल। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और अभी तह शहर के नालों-रजवाहों की सफाई नहीं हुई है। ऐसे में सफाई न हुई तो परेशानी बढ़ सकती है। इस बाबत उपायुक्त यशपाल ने शहर के विभिन्न रजवाहों, नालों, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व विभिन्न स्थानों पर रखे कूड़ेदानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से नालियों, नालों व रजवाहों की सफाई कराने व शहर में पड़े गंदगी के ढेरों को उठवाने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई हो सकती है।
उपायुक्त ने पलवल शहर की कैंप कॉलोनी स्थित नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आगरा चौक से आगे के दोनों ओर बने नालों, रसूलपुर चौक, जेसीबी स्कूल, किठवाड़ी चौक, बस स्टैंड चौक, अलावलपुर चौक, चौपाल रेस्टोरेंट, सेठ जेठालाल पंजाबी धर्मशाला, संजय कॉलोनी, लाईनपुरा मौहल्ला, भंगूरी रजवाहा, पलवल लिंक ड्रेन, महाराजा सूरसैन चौक से होकर गुजरने वाले नालों तथा सेक्टर-12 स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी को सुचारू रूप से करवाने व समयबद्ध रूप से साफ-सफाई करवाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बने नालों की सफाई करने और गंदगी के उठान, अंडर पास नालों की सफाई शीघ्र करवाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई की प्रक्रिया निरंतर जारी रहनी चाहिए। बरसाती व गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से सुनिश्चित होनी चाहिए। बरसात के समय पानी अधिक समय तक जमा नहीं होना चाहिए। उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर के विभिन्न स्थानों पर कूडे़दान रखवाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पलवल के उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धीरज सिंह, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी ब्रह्मपाल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रवीन राघव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें