फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर गांव मीतरोल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नरवीर सैनी (35), निवासी गांव सेवली के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 7:30 बजे नरवीर बघौला स्थित एक निजी कंपनी में रात की ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह गांव मीतरोल के पास एनएच-19 पर पहुंचा, मथुरा से दिल्ली की ओर आने वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने क्षतिग्रस्त कार को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें