फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बारिश में बन रही बलई-मरोड़ा सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। जिले में हो रही बारिश के बीच बलई से मरोड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर डामर (लुक-तारकोल) बिछाने का काम धड़ल्ले से जारी है। बारिश में सड़क निर्माण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पीडब्ल्यू पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि जब मौसम पूरी तरह खराब है और सड़कें पानी से लबालब हैं, तब डामरीकरण करना सीधे तौर पर सरकारी बजट को पानी में बहाने जैसा है। ग्रामीण जुनेद और मनोज ने आक्रोश जताते हुए कहा कि गीली सतह और पानी के बीच बिछाया गया डामर कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





विभाग का पक्ष

मामले को लेकर ठेकेदार से बात की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में कोई कमी या समस्या पाई जाती है, तो उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। -बिलाल, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें