फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। शहर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 हुड्डा फ्लाईओवर के पास सुबह की सैर करने निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लीखी निवासी रामरतन के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे पवन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने पिता रामरतन के साथ सैर करने निकले थे। दोनों सेक्टर-2 हुड्डा फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनके पिता उनसे आगे चल रहे थे। इसी दौरान फरीदाबाद की तरफ से तेज रफ्तार में आई बाइक ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में उनके पिता के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर बाइक चालक गांव डाडोता निवासी संदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें