फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लूट व हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों से रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्सन। होडल लूट व हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी सुरेश भड़ाना व थाना प्रभारी दृश्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। नेशनल हाईवे के अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे व केएमपी हाईवे पर लूट व हत्या की वारदात में पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने लुटे गए 14 हजार रुपये व सामान बरामद किए हैं। डीएसपी सुरेश भड़ाना ने प्रेसवार्ता में बताया कि गैंग के सदस्यों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी वसीम व इरसाद, निवासी खेड़ी कंकर और साद, निवासी फरदड़ी ट्रक कंटेनर जैसे वाहनों में लिफ्ट लेकर लूटपाट वह मारपीट जैसे अपराध करते थे।

तीनों बदमाशों ने अप्रैल में पलवल से बिलासपुर जा रहे ट्रक में लिफ्ट लेने के बाद चालक से मारपीट कर लूटपाट की थी। इसके बाद 5-6 मई की रात को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक कंटेनर में सो रहे चालक समीम हसन, निवासी अक्वापुर, जिला-सीतापुर, यूपी की हत्या कर भाग गए थे। सात मई की रात कोसीकलां से आ रहे ट्रक को करमन टोल प्लाजा पर लिफ्ट लेने के बहाने रोका। इसके बाद तीनों ने ट्रक चालक मोहम्मद जैद को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने साद व इरसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी वसीम से 14 हजार रुपये बरामद कर एक दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें