संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बघौला क्षेत्र में देवली पुल के नीचे सड़क हादसे में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड और परिजनों की शिनाख्त पर कैलाश नगर के रहने वाले तेजराम (53) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के पुत्र गौरव ने पुलिस को बताया कि मूल रूप से अंधोप के रहने वाले उनके पिता तेजराम पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। वे अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। पिछले 10 दिनों से भी वे लापता थे।